आर्थिक राशिफल 2021: जाने आर्थिक दृष्टि से आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल!

 


वर्ष 2020 अधिकतर सभी राशि के जातकों के लिए महामारी के कारण संकट पूर्ण रहा है। बड़ी कंपनियों ने तो जैसे-तैसे कर के इस मुश्किल समय का सामना किया लेकिन कई मध्यम और छोटे पैमाने के व्यवसायों को इस आपदा के दौरान अपना बिज़नेस पूरी तरह से बंद करना पड़ा या जिन्होंने बिज़नेस बंद नहीं किया उन्हें भारी नुकसान और अंत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

 

हालाँकि अब 2021 की शुरुआत में इस महामारी का साया धीरे-धीरे हमारे जीवन से हटता नज़र आ रहा है और जातक दोबारा से उठकर और पहले से अधिक मज़बूत बनकर खड़े होंने की कोशिश में लगे हुए हैं। वैसे यह समय चाहे जितना बुरा था लेकिन इसने कई महत्वपूर्ण ज्ञान जैसे हमें अपने पैसों को सही से इस्तेमाल करनाधन संचय करने की ज़रूरत,इत्यादि दिया है।

 

आइये जानते हैं कि आर्थिक लिहाज़ से नया वर्ष 2021, हमारे लिए क्या कुछ लेकर आया है। साथ ही जानें कि कैसे अपनी आर्थिक स्थिति का पूरा उपयोग करने के लिए हमें कैसी योजना बनाने की आवश्यकता है। यदि ग्रहों के गोचर की बात करें तो इस वर्ष 2021 में शनि देव राशि परिवर्तन नहीं करेंगे और अपनी मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे. यही हाल राहु और केतु का भी हैजो क्रमशः वृषभ और वृश्चिक राशियों में रहेंगे। इस साल का सबसे बड़ा और प्रभशाली गोचर बृहस्पति का होगाजो अप्रैल में मकर से कुम्भ राशि में जायेंगे और सितम्बर में एक बार फिर मकर राशि में लौट आएँगे। साल की शुरुआत में मंगल अपनी स्वराशि मेष में होंगे। इस प्रकार पूरे वर्ष ग्रहों की गोचरीय स्थिति आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती रहेगी।

 

आइये जानते हैं कि वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार सभी बारह राशियों के लिए अनुसार साल 2021 आर्थिक दृष्टि से कैसा रहेगा। यह राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैअपनी चंद्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें "Aap ki Rashi"

 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 आर्थिक दृष्टि से मिला जुला रहेगा। वर्ष के मध्य भाग के दौरान कोई बड़ा वित्तीय लेन-देन नहीं होगा। व्यवस्थित निवेश और प्रमुख वित्तीय समझौतों पर हस्ताक्षर के लिएसाल के आखिरी दो महीने उत्तम होंगे।

 

धन संचय के संदर्भ में 2021 की शुरुआत मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ी कमजोर हो सकती है। इसके बादअप्रैल से सितंबर और फिर 20 नवंबर से आगे की समय अवधि आपको आर्थिक चुनौतियों से उबरने में मदद करेगी। इस समयावधि मेंधन लाभ हो सकता हैं। आपको अपना बैंक बैलेन्स बढ़ाने में सफलता मिलेगी। आप अपनी आय बढ़ाने के लिए कुछ नए स्रोत बनाने में सक्षम होंगे और आप एक से अधिक माध्यमों से भी पैसा प्राप्त कर सकते हैं।

 

वृषभ राशि 

वर्ष 2021 के दौरान वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक पक्ष में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। बृहस्पति और शुक्र यह सुनिश्चित करते हैं कि आपके पास धन की निरंतर आवक रहे और आप समय के साथ वित्तीय पक्ष पर सुरक्षित रहें। वर्ष के दौरान भव्य जीवन शैली और विलासिता के अधिग्रहण से बचें और अपनी आय और व्यय के बीच सही मात्रा में संतुलन बनाये रखें।

वर्ष की शुरुआत मेंआपको अधिक खर्च करना होगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके हाथों से पैसा बहने का संकेत दे रही है। हालाँकिदेव गुरु बृहस्पति की कृपा आप पर बरसेगीजिसके कारण वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आपको ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। वर्ष का मध्य भाग आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अधिक अनुकूल रहेगा और अप्रैल से अगस्त तकआपको आर्थिक रूप से कुछ लाभदायक अवसर प्राप्त होंगेजो आपको आर्थिक चुनौतियों से बाहर निकलने का अवसर प्रदान करेंगे। वर्ष के अंतिम महीनों में आप कहीं निवेश कर सकते हैं।


Also Read : वार्षिक राशिफल 2021 - Varshik Rashifal 2021

 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2021 आर्थिक दृष्टि से एक मध्यम वर्ष होगा क्योंकि बृहस्पति और शनि आपके अष्टम भाव में युति बनाएँगे। बृहस्पति और शनि के गोचर के कारण धन हानि की संभावना है। आप की कुंडली में जब बृहस्पति का गोचर कुंभ राशि में होगा तो आप परिस्थितियों में कुछ सुधार महसूस करेंगे और इस समय आप को धन लाभ भी होगा। आपका पिछला कोई निवेश सार्थक होगा। 

वर्ष 2021 में आपके के लिए जनवरी के अंत से लेकर फरवरी, अप्रैल, मई और सितंबर का महीना उत्तम फल दायी होगा। इस दौरान आप जो भी प्रयास करेंगे वो सफल होंगे और आप का आर्थिक पक्ष भी मज़बूत होगा। इस वर्ष आपकी कुंडली के द्वादश भाव में छाया ग्रह राहु की उपस्थिति आपके ख़र्चों में वृद्धि कर सकती है। 

 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को वर्ष 2021 में आर्थिक दृष्टि से कोई अधिक समस्या नहीं आएगी वो अपनी बुद्धिमत्ता, सूझबूझ और योजनाओं से इस वर्ष अपनी आर्थिक स्तिथि को मजबुत रखेंगे। वर्ष की शुरुआत में इस राशि के जातक अपने खर्चो पर नियंत्रण रख धन संचय पर ध्यान दे। मार्च से स्तिथि में परिवर्तन आएगा और इस राशि के जातको को धन लाभ होगा, विशेष रूप से सरकारी पक्ष से धन लाभ के योग हैं। 

 

इस वर्ष इस राशि वालों को अपनी और अपने जीवन साथी की सेहत पर कुछ खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान आप को कुछ मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है लेकिन इन सब के बावजूद आर्थिक स्तिथि मजबुत रहेगी। इस वर्ष अगस्त माह में इस राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। कुल मिलाकर वर्ष 2021 कर्क राशि के जातकों के लिए सामान्य से उत्तम रहेगा।

 

सिंह राशि 

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से मिला जुला रहेगा। ग्रहों की स्थिति के कारण वर्ष की शुरुआत कुछ हद तक कमजोर कही जा सकती है और यह खर्चों को प्रेरित करेगीजिससे बचने के लिए आपको पहले से उचित कदम उठाने होंगे। अप्रैल के महीने में धन की आमद अच्छी रहेगी और इस दौरान अगर आप अच्छा निवेश करेंगे और उसमें अपना पैसा लगाएंगे तो आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। शनि की स्थिति आपके खर्चों को बढ़ाएगी। अन्य ग्रह आपको कुछ अच्छी कमाई हासिल करने में मदद करेंगेइसलिए सोच समझ कर अपना उचित बजट तैयार करेंताकि आय और व्यय में संतुलन रहे।

 

कन्या राशि 

कन्या राशिफल 2021 के अनुसारआर्थिक दृष्टि से इस वर्ष आपको बहुत सी उठा-पटक से गुजरना पड़ सकता है। साल की शुरुआत आर्थिक तौर पर कमजोर रहेगीलेकिन धीरे-धीरे भाग्य का साथ मिलता दिखाई देगाजिससे स्थितियों में भी सुधार होगा। वर्ष की शुरुआत में मंगल देव का गोचर आपकी राशि के अष्टम भाव में होने सेआपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी का मार्ग सुनिश्चित हो सकेगा। इस कारण आपको कई गुप्त तरीकों से धन लाभ होगा। साथ ही राहु आपकी राशि से नवम भाव में विराजमान रहेंगेजिसके चलते आपको अचानक धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी इस समय मजबूत नजर आएगी।

 

अप्रैल से सितंबर के दौरान आपके ख़र्चों में अचानक से वृद्धि दर्ज की जाएगीलेकिन इस समय धन संबंधित मुनाफ़ा बरकरार रहने से ये आर्थिक तंगी नहीं महसूस होगी। इसलिए आपको निरंतर अपने धन को संचय करने की ओर अधिक ध्यान देना चहिये। सितंबर के बाद का समय काफी अच्छा रहेगाक्योंकि इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके लिए जनवरी और दिसंबर का महीना काफी अनुकूल रहेगा। इसके अतिरिक्त मई में भी आपको कई विदेशी स्रोतों से धन अर्जित करने के मौके प्राप्त होंगे।

 

तुला राशि 

वर्ष 2021 तुला वार्षिक राशिफल के अनुसार आर्थिक दृष्टि से इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित फल दायी होगा। वर्ष की शुरुआत अच्छी होगी परंतु छाया ग्रह आपके अष्टम भाव में होने के कारण अत्यधिक खर्च भी करायेगा। ऐसे में आप को अपने धन संचय की ओर अधिक ध्यान देना होगा। आर्थिक राशिफल के अनुसार, इस वर्ष मार्चजूनजुलाई और अगस्त के महीने में आपको धन लाभ के योग हैं। इस वर्ष तुला राशि के जातकों को मातृपक्ष और पैतृक संपत्ति से भी कुछ धन लाभ की संभव है।

 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशिफल 2021 (Vrishchik Rashifal 2021) के अनुसार वर्ष 2021 इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से मिश्रित फलदायी होगा। वर्ष की शुरुआत में आपके खर्चो में वृद्धि होती दिख रही है और इस समय के दौरान आपका किसी से प्रोपर्टी या धन को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। अगर धन से जुड़ा कोई मामला जो कोर्ट में लंबे समय से अटका पड़ा है इस वर्ष उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। 

 

ग्रहों की स्तिथि से इस वर्ष आप का आर्थिक पक्ष कुछ हद तक मजबूत रहेगा, लेकिन साथ-साथ खर्चो में भी वृद्धि होगी। अप्रैल माह से लेकर सितंबर के मध्य के दौरान आप को आर्थिक परेशानी आ सकती है। इस दौरान आप परिवार वालों और अपनी कुछ अभिलाषा की पूर्ति के लिए खर्च कर सकते हैं। इस वर्ष घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जुलाई माह और अगस्त का समय आप के लिए लाभदायक होगा।

 

धनु राशि 

धनु राशिफल 2021 (Dhanu Rashifal 2021) के अनुसार वर्ष 2021 आर्थिक दृष्टि से उत्तम फलदायी होगा। क्योंकि वर्ष भर शनि आपके दूसरे भाव में विराजमान रहते हुए आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती प्रदान करेंगे जिससे आपको अपार धन लाभ होगा। ग्रहों का गोचर आपके अनुकूल रहने से आपके लिए जनवरी के अंत से जुलाईअगस्तसितंबर और अक्टूबर का महीना शुभ साबित होगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि होगी। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

 

इस वर्ष छाया ग्रह केतु भी वर्ष भर आपके द्वादश भाव में मौजूद रहेंगे जिससे आपको बीच-बीच में कुछ खर्चे भी परेशान करेंगे। दिसंबर के अंत में आपके लगातार बढ़ते खर्चे मानसिक तनाव का कारक बन सकते हैं। इसलिए आप सही रणनीति से अपना धन खर्च करें और अपने धन को पहले से ही संचय करके चलें।

 

मकर राशि 

मकर राशिफल 2021 (Makar Rashifal 2021) के अनुसार वर्ष 2021 आर्थिक दृष्टि से मिश्रित फलदायी होगा। इस वर्ष की शुरुआत थोड़ी अच्छी नहीं होगी क्योंकि इस दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। ऐसे में समय रहते इन ख़र्चों पर लगाम नहीं लगाई गई तो आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। ग्रहों की स्थिति इस वर्ष आपके आर्थिक जीवन को अधिक प्रभावित करेगीजिसके चलते जनवरी और अगस्त माह आपके लिए सबसे ज्यादा कष्टदायक रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति कमजोर होने से निजी जीवन भी प्रभावित होगा। इसलिए इस वर्ष किसी को भी उधार ना दें और संयम बनाए रखें।

 

इस वर्ष अगस्त के बाद आपके पंचम भाव में उपस्थित राहु आपकी बुद्धि को प्रभावित करेगाजिससे धन कमाने के लिए कई रास्ते आपके लिए खुलेंगे और आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। आपको इन अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना होगा और इस दौरान अधिक से अधिक धन अर्जित और संचय करने का प्रयास करना होगा। आपके लिए इस वर्ष 6 अप्रैल से 15 सितंबर के मध्य का समय और फिर 20 नवंबर से वर्ष के अंत का समय सबसे अधिक लाभकारी होगा क्योंकि इस समय गुरु(बृहस्पति) आपकी राशि के प्रथम भाव से आपके द्वितीय भाव में प्रवेश कर जाएंगे जिससे आर्थिक तंगी दूर होंगी और आप स्वयं को धन कमाने में सक्षम महसूस करेंगे और आपको अनेकों स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा।

 

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशिफल 2021 (Kumbh Rashifal 2021) के अनुसार वर्ष 2021 इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से थोड़ा काम अनुकूल फलदायी साबित होगा क्योंकि इस पूरे वर्ष कर्म के स्वामी शनि देव आपकी राशि से द्वादश भाव में विराजमान होंगेजिससे आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमज़ोर बनेगी। इस समय आपके ख़र्चों में अचानक से वृद्धि दर्ज की जाएगीजिसे न चाहते हुए भी आप कम नहीं कर सकेंगे।

 

इस वर्ष की शुरुआत से अप्रैल माह तक अगर आप ने धन संचय पर ध्यान नहीं दिया तो आगे चलकर आपकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक डांवाडोल हो सकती है। इस दौरान गुरु बृहस्पति भी अप्रैल तक आपकी राशि से इसी भाव में विराजमान होंगेजिससे आप आर्थिक तौर पर खुद को संभालने की कोशिश करते भी दिखाई देंगे।

 

मीन राशि 

मीन राशिफल 2021( Meen Rashifal 2021) के अनुसार वर्ष 2021 इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से मिश्रित फलदायी होगा। क्योंकि इस राशि के जातकों की कुंडली के एकादश भाव में शनिदेव पहले से विराजमान हैं जो इस वर्ष भी आपको अच्छे फल प्रदान करते हुए आपके लिए स्थाई आमदनी के कई योग का निर्माण कर रहे हैंजिससे आपकी आर्थिक स्थिति वर्ष के शुरुआत में कुछ मजबूत रहेगी। इसके साथ-साथ मंगल ग्रह भी इस वर्ष की शुरुआत में आपकी कुंडली के दूसरे भाव में विराजमान होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। अप्रैल से सितंबर माह के बीच ग्रहों की स्तिथि में बदलाव के कारण इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थितियों में कुछ बदलाव देखें जाएंगे। इस समय बृहस्पति आपकी कुंडली के बारहवें भाव में होने के प्रभाव से से आप अपनी इच्छाओं पर खर्च करेंगे। इस दौरान आप चाह कर भी अपने धन को संचय करने में विफल होंगेजिससे आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमज़ोर दिखाई देगी।

 

अगर आपका कोई प्रॉपर्टी या धन से जुड़ा विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो इस वर्ष अप्रैल से मई माह के मध्य में ग्रहों की स्तिथि के प्रभाव से उसका फैसला आपके हक़ में आने की संभावना अधिक रहेगी। इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा और आप कोई नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने में सफल रहेंगे। इस वर्ष आपको जीवन साथी के मध्यम से भी अच्छा लाभ मिलेगाजिससे आप अपने करियर के विकास के लिए कोई भी जोख़िम लेने से नहीं डरेंगे।

टिप्पणियाँ